Advertisement

बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के हल्दिया पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम एक ट्रेलर और टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से चिकित्सकों ने एक महिला सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर बाद वाल्टरगंज के बनतला गांव निवासी प्रीति शुक्ला का शव उनके पैतृक आवास पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक छा गया। मृतका के पति बृजेश शुक्ला ने बताया कि परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती जा रहा था। हादसे के बाद से बनतला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






























