गौर थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता:पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

4
Advertisement

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब 16 वर्षीय किशोरी सिलाई सीखने के लिए घर से निकली थी। वह अपनी साइकिल लेकर गई थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची और तब से घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने गौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि किशोरी का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है।
Advertisement