Advertisement

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई की गई, जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे नटौवा गांव में हुई। पीड़ित भागीरथी पुत्र अमेरिका प्रसाद गांव के कोटेदार के घर के सामने खड़ा था, तभी शिवम मिश्रा पुत्र गोल्हयी मिश्रा वहां पहुंचा और उसे अपशब्द कहने लगा। भागीरथी ने जब गाली देने का विरोध किया, तो शिवम मिश्रा ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि शिवम ने भागीरथी को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा, जिससे उसका पैर टूट गया। पैर में चोट लगने के बाद भागीरथी इलाज के लिए चला गया। इलाज में व्यस्त होने के कारण वह तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सका। इलाज के बाद उसने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भागीरथी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। छावनी थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि भागीरथी की तहरीर पर आरोपी शिवम मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




































