Advertisement

बनकटी विकासखंड के महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 7 बजे गेट खुलने के बाद उपभोक्ताओं की भीड़ सिलेंडर लेने के लिए अंदर की ओर दौड़ पड़ी। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिए लाइन में लगे रहे। लोग सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगने को मजबूर थे। तस्वीरें देखिए… बताया जा रहा है कि सिलेंडर की कीमत को लेकर फैली अफवाहों के कारण क्षेत्र में गलत संदेश गया है। मनोज कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, इसी वजह से लोग बिना जरूरत के भी सिलेंडर खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। रामानंद यादव ने लोगों से ऐसी अफवाहों से बचने और शांतिपूर्वक अपनी जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लेने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
































