प्रधान जी के दावे-वादे:बस्ती ब्लॉक की भारौली बाबू पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

5

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की भारौली बाबू पंचायत के प्रधान ध्रुव चन्द से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम प्रधान भरौली बाबू ध्रुवचंद। पाँच सालों में जो कार्य कराएँ हैं, वह बस्ती सदर हमारा यह ब्लॉक है। स्कूल का बाउंड्री वॉल, विकलांग शौचालय स्कूल के अंदर और पंचायत भवन के पल्ले और खिड़कियां सब लगवाए हैं। उसके बाद सामुदायिक शौचालय बनवाए हैं, आरआरसी का जो काम था वह करवाएं हैं, कई इंटरलॉकिंग भी ज्यादा कराए हैं। कुछ खंभों पर बत्ती भी लगवा दिए हैं, गाँव उजाला रहता है। विधवा पेंशन भी लगवाए हैं, वृद्धा लगा है, विकलांग भी लगा है। यह सब कार्य कराया गया है। पंचायत की खबरों के लिए दैनिक भास्कर न्यूज़ एप देखते रहे बहुत-बहुत धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement