Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की धरमपुर उर्फ महाराजगंज पंचायत के प्रधान ग्राम प्रधान महाराजगंज से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार। मैं अर्जुन कसौधन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, महाराजगंज ब्लॉक, कप्तानगंज, जनपद बस्ती। मैंने अपने ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग का कार्य, स्कूल का बाउंड्री वॉल का कार्य, दिव्यांग शौचालय, कूड़ा घर, और भूमिगत नाली निर्माण सहित तमाम ऐसे कार्य करवाए हैं। इसके बाद, यदि जनता मुझे 5 साल के बाद पुनः मौका देगी, तो शेष सभी कार्य हमारे द्वारा करवाए जाएंगे। पंचायत से संबंधित सभी अपडेट के लिए दैनिक भास्कर देखते रहिए। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं




































