रुधौली अस्पताल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण:ओपीडी, दवा स्टॉक और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

3
Advertisement

रुधौली: उत्तर प्रदेश सरकार के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. कमलेश यादव और एडीआरओ वीरेंद्र प्रताप की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली का निरीक्षण किया। जांच टीम गुरुवार शाम को अस्पताल पहुंची। टीम ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा स्टॉक और अस्पताल की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाओं को देखा और उनमें और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान प्रभारी सीएचसी आनंद मिश्रा के साथ जिला मुख्यालय के टीम सदस्य भी मौजूद रहे।
Advertisement