
रुधौली क्षेत्र के बेलगड़ी स्थित मां कालीजी के स्थान पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठे दिन अवधधाम से आए कथावाचक शिवम महाराज ने प्रवचन दिए। उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के अंत में लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। शिवम महाराज ने अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति हमे साधक बनाना चाहिए तभी ईश्वर की कृपा हम सब पर बरसेगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र भट्ट, दीनदयाल भट्ट, लवकुश भट्ट, हिमांशु भट्ट, गोरेलाल भट्ट, नीरज भट्ट, अवधेश भट्ट और राकेश भट्ट सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।




































