प्रधान जी के दावे-वादे:साल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की पारसा खाल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के साल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की पारसा खाल पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार दुबे से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं विकास खंड सल्टोवा गोपालपुर के ग्राम पंचायत परसाखाल का प्रधान प्रतिनिधि हूं, दिनेश कुमार दुबे। मैंने अपने पाँच साल के कार्यकाल में 20 आवास तथा 30 पेंशन (जिनमें 3 विधवा पेंशन और 4 विकलांग पेंशन शामिल हैं) प्रदान किए हैं। इंटरलाकिंग सड़क, सीमेंट कंक्रीट सड़क, अमृत सरोवर का निर्माण, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी भवन और पंचायत भवन का निर्माण कराया है। आगे मैं स्ट्रीट लाइट भी लगवाऊंगा और सोलर लाइट भी लगवाया है। जो भी कार्य अधूरे हैं, यदि जनता ने पुनः विश्वास जताया तो मैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। दैनिक भास्कर। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement