
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की पासडा पंचायत के प्रधान बीरेंद्र चौधरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार। मैं बृजेश चौधरी, बस्ती जनपद के विकास खंड कुदरहा ग्राम पंचायत पसडा का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मैंने अपने इस चार वर्ष के कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए हैं, जैसे कि 17 इंटरलॉकिंग कार्य, आठ सीसी रोड, प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्रीवाल एवं कायाकल्प, व आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प कार्य। इसके अतिरिक्त, मैंने कई अन्य कार्य भी करवाए हैं। यदि ग्राम पंचायत की जनता मुझे पुनः प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो मैं इस गाँव में एक अस्पताल, जो कि बहुत आवश्यक है, व सब्जी मंडी, और पशुपालकों के लिए पशु चरागाह तथा जो शेष सड़कें बची रह गई हैं, उन्हें भी पूर्ण करवाने का कार्य करूँगा। मैं पिछले एक वर्ष से दैनिक भास्कर ऐप पर समाचार नियमित रूप से पढ़ता हूँ। मैं दैनिक भास्कर का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ, जो इतना लोकप्रिय और सही समाचार प्रदान करते हैं। मैं दैनिक भास्कर के सभी बंधुओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं




































