
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के साल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक की साल्टौआ गोपालपुर पंचायत के प्रधान ग्राम प्रधान अवधेश कुमार मिश्रा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम प्रधान सल्टौआ, विकास खंड सल्टौआ मुख्यालय के सल्टौआ गाँव का प्रधान हूँ। हमने अपने विगत पाँच वर्षों के अंतराल में तमाम काम करवाए हैं। जैसे इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, आरसीसी सड़क निर्माण कराया है। पात्र लोगों को अनेक आवास भी उपलब्ध करवाए हैं। विकलांगों के लिए भी आवास दिलवाए हैं और विधवाओं के लिए भी आवास का प्रबंध किया है। हमने सौ से अधिक वृद्धों को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलवाया है और लगभग पैंतालीस विधवाओं को विधवा पेंशन दिलवाई है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न भू-संबंधी कार्यवाहियाँ भी करवाई हैं। अपने गाँव को हर तरह से सुसज्जित करने के लिए हमने निरंतर कार्य किया है। जैसे प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल में टाइलीकरण, गेटों की मरम्मत, और पुलिया निर्माण सहित अनेक विकास कार्य करवाए हैं। यदि जनता हमें पुनः अवसर देती है, तो हम अपने गाँव के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः तत्पर रहेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ, हम दैनिक भास्कर के साथ बने रहेंगे। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं




































