
बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना 14 मार्च 2026 को रूधौली के वार्ड नंबर 14, शास्त्री नगर में हुई। मृतक की पहचान श्रवण मिश्र उर्फ झिनकू (लगभग 32 वर्ष) पुत्र राम शुद्ध मिश्रा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि मृतक श्रवण ने रस्सी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने उसे फंदे से उतार दिया था। उसका शव एक गोदाम के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त की है और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
































