कलवारी मंडल में भाजपा की बड़ी तैयारी:प्रशिक्षण शिविर के लिए कसी कमर, कलवारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

0
1

कलवारी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 मार्च को बेइली एकता मैरेज हॉल में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई। यह बैठक कलवारी मंडल के ऐतिहासिक मरही माता जी के स्थान पर आयोजित की गई। इसमें मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी और विजय श्याम पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री उमाशंकर ओझा, उमरिया सेक्टर संयोजक चंद्रमोल मिश्रा और महादेव सेक्टर संयोजक हरिश्चंद सिंह भी मौजूद थे। बूथ अध्यक्ष अवधेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्तागण ने भी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन 2