
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की भैंसहिया पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि नितेश सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम नितेश सिंह है। मैं प्रधान प्रतिनिधि हूं ग्राम पंचायत बेलाडी से। पांच सालों में हमने बहुत सारे काम कराए हैं, जैसे सड़कों का, नालियों का। जितनी जैसी ज़रूरत ग्राम पंचायत में थी, मैंने लगभग सभी काम किए हैं। और हाल ही में मैंने एक पंचायत भवन का निर्माण भी कराया है, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, जो कि एक बड़ा पंचायत भवन है। और शौचालय का भी, लगभग जितनी भी ज़रूरतमंद लोग थे, हमने उन्हें आपूर्ति कराई है। राशन कार्ड, जितने भी संभव हो पाए थे, मैंने राशन कार्ड की व्यवस्था कराई, आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था कराई। लगभग ग्राम पंचायत में जितनी ज़रूरतें थीं, हमने पूरी कराईं इन पांच सालों में। और आगे अगर मौका मिलता है, तो फिर काम कराने के लिए आएंगे। समाचार पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर जरूर देखें। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































