
छावनी थाना क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष छावनी चंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में छतौना गांव निवासी आनंद उपाध्याय पुत्र स्व. देवनाथ उपाध्याय, इंद्रनाथ उपाध्याय पुत्र रामबिहारी, नितिन उपाध्याय पुत्र स्व. देवनाथ उपाध्याय और दयानाथ उपाध्याय पुत्र स्व. रामपियारे शामिल हैं। इन सभी को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन, उपनिरीक्षक शशिशेखर सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल अमन यादव शामिल थे।


































