
बस्ती पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृत/पीड़िता को बरामद किया है। यह कार्रवाई मुंडेरवा थाना क्षेत्र में की गई। अभियुक्त को आज 18 मार्च 2026 को सोनूपार तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर हरिशचन्द्र उर्फ मन्टू पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम पसड़ा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को सुबह करीब 8 बजे गिरफ्तार किया गया। वह धारा 137(2)/87/352/351(3)/64(2)M BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुंडेरवा थाने में दर्ज मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रामपुर मेडिकल कॉलेज, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नायक, आरक्षी विनेश कुमार और महिला आरक्षी रेनू यादव शामिल थे। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हरिशचन्द्र उर्फ मन्टू (उम्र करीब 22 वर्ष) का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ धारा 137(2)/87/352/351(3)/64(2)M BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती में मामला दर्ज है।































