महतव पुरवा में सड़क किनारे घूर गढ़ा:दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप, बीमारियों का खतरा; लोगों ने की समाधान की मांग

0
Advertisement

श्रावस्ती जिले के महतव पुरवा ग्राम सभा में सड़क किनारे लगाए गए घूर गढ़ा (कचरे के ढेर) स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। यह ग्राम सभा श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आती है। इन घूर गढ़ा के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे ग्राम सभा में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को बीमारियों की आशंका सता रही है। अश्विनी कुमार, धीरेंद्र और मुकेश जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
Advertisement