सेमरा पुरवा में नाली-सड़क नहीं:ग्रामीण गंदगी और बीमारियों के खतरे से परेशान, प्रशासन से निर्माण की मांग

1
Advertisement

श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत कल्याणपुर गांव के मजरा सेमरा पुरवा में नाली और सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गांव में निर्माण कार्य न होने के कारण चारों ओर गंदगी फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को आवागमन में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों सूरज, राघव राम, पिंटूलाल, शोभाराम और जगतराम ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल इस समस्या का समाधान करने और गांव में सड़क व नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी अपील की है कि गांव में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बीमारियों के खतरे से निजात मिल सके।
Advertisement