नासिरगंज में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन:मजलिस में मौलाना तुफैल अब्बास की तक़रीर सुन गमगीन हुए मोमिमीन, उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

0
1

श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में कल शाम मगरिब की नमाज़ के बाद हुसैनिया मस्जिद में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इस मजलिस में मौलाना तुफैल अब्बास ने इमाम हुसैन और उनके भाई मौला अब्बास के कष्टों का वर्णन किया। मौलाना तुफैल अब्बास ने अपने संबोधन में कर्बला की प्यास और मौला अब्बास की वफ़ादारी का उल्लेख किया। आयोजकों ने मजलिस के दौरान सादगी, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। मजलिस के समापन पर देश की सुरक्षा और बीमारों के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थनाएँ की गईं। इस मजलिस में शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें सिराज हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम रिज़वी और आकिल रिजवी शामिल थे।
विज्ञापन 2