
ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर में किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित किशोरियों को आयरन की गोलियां वितरित की गईं और उन्हें सही पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किशोरियों को बुकलेट के माध्यम से चित्रों सहित पोषण संबंधी जानकारी समझाई गई, ताकि वे इसे आसानी से समझ सकें और अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। इस दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी सलाह दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में खून की कमी को दूर करना, उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करना है।


































