
दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की रानीपुर काजी पंचायत के प्रधान सुनील कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार मैं प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव। ग्राम पंचायत रानीपुर काजी विकास खंड गिलौला जनपद श्रावस्ती। मेरे ग्राम पंचायत में जो पैसा सरकार द्वारा आया, मैं उससे गांव में कई विकास कार्य जैसे नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा एवं तालाब खुदाई, आरसी रोड, आरसी सेंटर कार्य जैसे कई कार्य कराए हैं। अगर दोबारा जनता के आशीर्वाद से मौका मिलता है, तो मैं इससे बेहतर और कार्य करूंगा। धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
































