श्रावस्ती के जमुनहा स्थित पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से गुजरी। इस दौरान बच्चों ने ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ और ‘हर घर से बच्चा स्कूल जाए’ जैसे नारे लगाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से विद्यालय से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। रैली के समापन पर विद्यालय परिसर में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जमुनहा में ‘स्कूल चलो अभियान’ की जागरूकता रैली:छात्रों-शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
Recent Comments
on Hello world!











