Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा के रुद्रापुर में गेट निर्माण में अनियमितता:ग्रामीणों के विरोध के बाद...

सिसवा के रुद्रापुर में गेट निर्माण में अनियमितता:ग्रामीणों के विरोध के बाद कार्य ठप्प, जांच की मांग


सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा रुद्रापुर में बुधवार को गेट निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के कारण पिछले दो दिनों से निर्माण कार्य ठप्प पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गिट्टी की जगह घटिया ईंट के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह गेट रुद्रापुर में परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत बनाया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में जिम्मेदार लोग गिट्टी के स्थान पर सेम ईंट के टुकड़े डालकर ढलाई कर रहे हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक शिकायत पत्र भी सौंपा है। शिकायत में ग्रामसभा में कराए गए कार्यों में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विस्तृत जांच की मांग की गई है। ग्रामसभा के संतराज विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, नथुनी चौहान, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, सूर्यदयाल सिंह, छोटू सिंह, उत्तम चौबे, मुमताज शाह, बलजीत गोंड, जितेंद्र गोंड, विजयी चौहान और पंकज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मामले पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य ग्रामसभा परफॉर्मेंस ग्रांट से जुड़ा है, जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संबंधित अधिकारी हैं। चौधरी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments