बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की काेतवाली पुलिस और एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास से 170 दुर्लभ प्रजाति के तोते बरामद किए हैं। इस दाैरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए।
एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें तोतों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी।काेतवाली पुलिस काे मामले की जानकारी देकर इन तस्कराें काे रंगे हाथ पकड़ने के लिए याेजना बनायी। इसके तहत सयुंक्त टीम ने तीन तस्कराें काे गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कन्नौज निवासी खुर्शीद, मोहसिन और राजा के रूप में हुई है।
फरार हुए दो साथियों के नाम शमीम और सोहराब हैं, जिनकी तलाश जारी है। आराेपिताें ने पुलिस काे बताया कि तोते राजस्थान से गाजियाबाद के लोनी ले जाए जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। तस्कर एक निजी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे।आराेपिताें काे जेल भेजते हुए फरार साथियाें की तलाश की जा रही हैँ।











