Homeउत्तर प्रदेशबजरंग दल ने बृजमनगंज में निकाली रामनवमी शोभा यात्रा:भगवान श्री राम के...

बजरंग दल ने बृजमनगंज में निकाली रामनवमी शोभा यात्रा:भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर डीजे-गाजे बाजे के साथ आयोजन


बृजमनगंज नगर पंचायत में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बजरंग दल समिति ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की शोभा यात्रा निकाली। यह यात्रा डीजे और गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण की। इसमें भारी संख्या में हिंदू युवक, महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने भगवा पगड़ी बांधकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल भी शोभा यात्रा में उपस्थित रहे। बजरंग दल समिति के अभिलाष जायसवाल और अतुल जायसवाल ने बताया कि रामनवमी पर यह शोभा यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है। इस दौरान प्रभु श्री राम की झांकी पूरे नगर में भ्रमण करती है और बड़ी संख्या में लोग जन्मोत्सव मनाने के लिए इसमें शामिल होते हैं। शोभा यात्रा का नेतृत्व अभिलाष जायसवाल, अतुल जायसवाल, शुभम जायसवाल, अमन जायसवाल, अमन कसौधन, राहुल वर्मा, गोविंद वर्मा और मोहित वर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments