सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घुघली विकासखंड के बसंतपुर निवासी मनोज जायसवाल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। प्रतिनिधि बनने के बाद शुक्रवार को घुघली नगर में घुघली उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। मनोज जायसवाल इससे पहले घुघली उत्तरी मंडल में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने चुनावी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकोमल चौधरी, रणजीत सिंह, महामंत्री गुड्डू सिंह, दयाराम जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, संजय जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अजय और चतुर्भुजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने मनोज जायसवाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।
बसंतपुर के मनोज जायसवाल बने सदर विधायक प्रतिनिधि:कार्यकर्ताओं ने घुघली नगर में किया स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











