बस्ती जनपद के विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम मझौवा खजूरी निवासी शिव मूरत पुत्र सत्य प्रकाश ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें तहसीलदार पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी सदस्य डॉ. याकिब खान अपने पदाधिकारियों के साथ ग्राम मझौवा खजूरी पहुंचे। उन्होंने शिव मूरत और उनके परिजनों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से शिव मूरत को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गांव में जश्न का माहौल देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और शिव मूरत की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के शिव मूरत ने PCS परीक्षा में पाया सफलता:तहसीलदार पद पर चयन, गांव में जश्न का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











