Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरनामपुर चौराहे पर भंडारे का आयोजन:शतचंडी महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद...

हरनामपुर चौराहे पर भंडारे का आयोजन:शतचंडी महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया


बृजमनगंज नगर पंचायत के हरनामपुर चौराहे पर स्थित मां दायिनी मंदिर में शनिवार शाम श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। इस भंडारे का नेतृत्व मंदिर के संरक्षक रामेश्वर गुप्ता, सहयोगी सीतललाल गुप्ता और सिद्धेश्वर चौरसिया ने किया। बृजमनगंज क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने अपने सभासदों के साथ भंडारे में पहुंचे और प्रसाद खाए। उन्होंने कमेटी को सहयोग भी प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने मां दायिनी की पूजा-अर्चना के बाद खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। कई श्रद्धालु प्रसाद अपने घर भी ले गए। इस अवसर पर गणेश गुप्ता, आशीष जायसवाल, राकेश यादव, ओम प्रकाश चौधरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments