बस्ती जनपद के गौर गांव स्थित काली माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें ग्राम पंचायत गौर के प्रधान राजेश मिश्रा ‘बब्बू’, रमवापुर के प्रधान दीपक शुक्ला, चकचई के प्रधान अजीत शुक्ला, नगर पंचायत बभनान के चेयरमैन प्रबल मलानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, किशन कसौधन और अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शामिल थे। शिवांग त्रिपाठी ‘राजन’, दीपक, सनोज और इंद्रजीत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर के काली माता मंदिर में भंडारे का आयोजन:बस्ती जनपद के गौर गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











