रामनगर सेमरा नानपारा के भक्तापुर गुलहरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के छावनी चौराहे पर स्थित इसी प्राथमिक विद्यालय में भक्तों ने पहुंचकर श्री राम भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और हनुमान जी की जय-जयकार की। हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अवनीश कुमार वर्मा, मोहनलाल वर्मा, शंकर, मनीष पांडे, आशीष पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।
हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन:भक्तापुर गुलहरिया के प्राथमिक विद्यालय में हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











