Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)135वीं अंबेडकर जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी:बस्ती के कुर्थिया गांव में तैयारियां,...

135वीं अंबेडकर जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी:बस्ती के कुर्थिया गांव में तैयारियां, भीम पाठशाला समिति का आह्वान


बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत कुर्थिया में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की तैयारियां जोरों पर हैं। 14 अप्रैल 2026 को सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी और बाइक रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर भीम पाठशाला समिति के संस्थापक अध्यक्ष राम शंकर आजाद, जिला कोषाध्यक्ष मूलचंद आजाद और जिला उपाध्यक्ष अरुण राज भारतीय ने लोगों से जयंती समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है। समिति ने बताया कि बाबासाहेब की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए गांव-गांव में चर्चा की जा रही है और लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रभात फेरी का आह्वान सुबह 60 बजे से किया गया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments