Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भिनगा-परसा डेहरिया मार्ग मरम्मत को मिली स्वीकृति:29 किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प,...

भिनगा-परसा डेहरिया मार्ग मरम्मत को मिली स्वीकृति:29 किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प, 17 किलोमीटर मार्ग स्वीकृत,जल्द शुरू होगा कार्य


श्रावस्ती। भिनगा तहसील से परसा डेहरिया तक जाने वाले 29 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग की मरम्मत को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इस मार्ग का 17 किलोमीटर हिस्सा जल्द ही बनाया जाएगा। यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में थी, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समाजवादी पार्टी की भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक इंद्राणी वर्मा ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने कई बार विधानसभा सदन में यह मुद्दा उठाया और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक अपनी बात रखी। विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए शासन ने कुल 29 किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य को मंजूरी दी है। यह सड़क दो चरणों में बनाई जाएगी। वर्तमान में 17 किलोमीटर सड़क के लिए सेक्शन हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग भिनगा विधानसभा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क की मरम्मत से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने क्षेत्र के अन्य जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए भी शासन से लगातार मांग की थी। अहलाद नगर, बैरिहवा और संकल्पा सहित कई अन्य सड़कों की मरम्मत पर भी चर्चा हुई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिख रहे हैं और कई मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। स्थानीय निवासियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से दैनिक परेशानियां कम होंगी और क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इस मार्ग के दुरुस्त होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments