बेड़नापुर में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था पिछले 24 घंटे से प्रभावित है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बेड़नापुर टॉवर के पास पाइपलाइन बिछाने के दौरान उत्पन्न हुई। पाइप डालते समय फाइबर ऑप्टिकल केबल कट गई, जिसके कारण बीएसएनएल टॉवर का सिग्नल बंद हो गया। महसी के एसडीओ ओ.पी. वैश्वर ने संपर्क करने पर बताया कि खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही केबल कट गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हमारी टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य पूरा करेगी और लोगों को नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा।
बेड़नापुर में बीएसएनएल संचार व्यवस्था 24 घंटे से प्रभावित:पाइपलाइन बिछाते समय फाइबर ऑप्टिकल केबल कटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












