#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा नगर पंचायत में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 189 पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान सर्विस रोड पर पानी का छिड़काव न होने से भारी मात्रा में धूल उड़ रही है, जिससे स्थानीय लोग बीमार पड़ रहे हैं। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 189 पर यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य लगभग दो महीने पहले शुरू हुआ था। निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क तोड़कर फाउंडेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है और वाहनों की आवाजाही के लिए बगल में सर्विस रोड बनाई गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सर्विस रोड पर पानी का छिड़काव न होने के कारण उड़ने वाली धूल और मिट्टी के कण उनके घरों और दुकानों में घुस रहे हैं। रिंकू चौधरी, अतुल चतुर्वेदी, रामकेश चौधरी, प्रमोद, बालकेश, अशोक कुमार, झिनकान, रोशन कुमार, राजेश गुप्ता, राजू और अनिल कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि धूल के कण सांस के जरिए फेफड़ों में जाने से खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। इन सभी लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से तत्काल सर्विस रोड पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की मांग की है ताकि धूल से होने वाली परेशानी और बीमारियों को रोका जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में फ्लाईओवर निर्माण से उड़ रही धूल:सर्विस रोड पर पानी न डालने से लोग हो रहे बीमार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












