Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेत में बकरी चराने पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:कोल्हुई में महिलाओं...

खेत में बकरी चराने पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:कोल्हुई में महिलाओं ने बाल पकड़े, पुरुषों ने लाठी-डंडे चलाए


महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर महेदिया गांव में सब्जी के खेत में बकरी घुसने और फसल बर्बाद करने की मामूली सी बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे निकल आए। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। गांव में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखिए तस्वीरें… बाल पकड़कर लड़ती दिखीं महिलाएं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे गांव के ही किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और हाथापाई कर रही हैं। वहीं पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं। बहस से शुरू हुआ विवाद, फिर चलीं लाठियां ग्रामीणों के मुताबिक, मामला महेशपुर महेदिया गांव का है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी बकरियां सब्जी के खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। कोल्हुई थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया- मामला संज्ञान में आ चुका है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments