#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत टूटीभीटी मार्ग पर स्थित शंकरपुर (हनुमानगंज) चौराहे पर एक चाय की दुकान में शनिवार शाम आग लग गई। अकवारा गांव निवासी नितेश यादव की इस दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान का छप्पर और गुमटी भी जल गई। बताया गया कि शनिवार शाम को नितेश यादव अपनी दुकान में अंगीठी पर चाय रखकर पास की दुकान से कुछ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान चाय उबलकर अंगीठी में गिर गई, जिससे आग भड़क उठी और उसने दुकान के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के लोगों की नजर आग पर पड़ती, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और छप्पर व गुमटी जलने लगी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर छावनी पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आग बुझाने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में चाय दुकान में लगी आग:अंगीठी से भड़की, छप्पर और दुकान का सारा सामान जला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












