#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फोरलेन हाईवे के डिवाइडरों की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया है। यह अभियान आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। हर्रैया क्षेत्र के भारत नगर से महराजगंज तक फोरलेन मार्ग के डिवाइडरों पर उगी घनी घास-फूस और झाड़ियों को हटाने के लिए मजदूर मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। लंबे समय से जमा हुई घास के कारण कई स्थानों पर पौधे पूरी तरह से ढक गए थे, जिससे डिवाइडरों की सुंदरता और रखरखाव प्रभावित हो रहा था। यह विशेष सफाई अभियान एक सप्ताह बाद शुरू होने वाली सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का उद्देश्य यात्रा के दौरान मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस सफाई अभियान की सराहना की है। शिव शंकर शुक्ल, सौरभ गुप्ता, कुलदीप प्रजापति और प्रेम तिवारी सहित कई लोगों ने कहा कि समय रहते किए जा रहे ऐसे कार्यों से कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ यात्रा से पहले हाईवे पर सफाई अभियान:बस्ती के हर्रैया में NHAI ने शुरू किया काम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












