महराजगंज में नेशनल मानवाधिकार चेतना संगठन के पदाधिकारियों ने सदर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अवनीश त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की ओर से क्षेत्र में जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व और नागरिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। पदाधिकारियों ने कहा कि शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य जनसमस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है। मुलाकात के दौरान प्रशासन के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आम लोगों तक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी सतीश पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सुभाष तिवारी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पा मद्धेशिया और सदर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भगत सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मानवाधिकार संगठन पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर से की मुलाकात:जनहित और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा, जागरूकता अभियान पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












