महराजगंज के पनियरा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के तहत एक उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकारों और शारीरिक एवं मानसिक विकास में देरी की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अमीय कुमार शशी ने की। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रोजेक्ट पहचान’ की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की निगरानी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नीरज कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकार, शारीरिक एवं मानसिक विकास में देरी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराना है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राकेश यादव, डॉ. अनुराग, डॉ. पूनम यादव, सीएम फेलो सत्यप्रकाश विद्यार्थी, सीएचओ, एएनएम, बीपीएम एवं हेल्थ एजुकेटर मौजूद रहे। शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एवं विशेष शिक्षकों ने भाग लिया। बाल विकास एवं विकास विभाग की ओर से सीडीपीओ, सभी ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर तथा आशा संगिनियां भी उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित यह पहल बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अभियान को गंभीरता से लागू करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
0 से 6 वर्ष के बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच:पनियरा में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ का उन्मुखीकरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












