HomeHealth & Fitnessलॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और...

लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा

प्रयागराज। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई और उससे जुड़े क्लबों की ओर से सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर वीर जवानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षासूत्र और मिठाई भेजने की पहल की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने की। इस दौरान उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्रकड़, मेयर अजय अवस्थी और डीडीजी-सी जगमोहन अग्रवाल सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जवानों को बांधा रक्षासूत्र

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने सेना और पुलिस के जवानों को तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधा। जवानों को मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि देश की जनता उनके साहस, सेवा और समर्पण को सम्मान के साथ याद करती है।

लायंस क्लब के चीफ मीडिया प्रभारी एवं मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सेना और पुलिस के जवानों के लिए करीब 15 हजार राखियां और 300 किलो मिठाई समर्पित की गई।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। चाहे तपता हुआ रेगिस्तान हो, बर्फीले पहाड़ हों या दुर्गम क्षेत्र, जवान हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं।

30 क्लबों के करीब 500 सदस्य हुए शामिल

कार्यक्रम में लायंस क्लब से जुड़े करीब 30 क्लबों के लगभग 500 महिला और पुरुष सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में सतीश टंडन, कुंवर बीएम सिंह, डॉ. आरके चौहान, बिजेंद्र वाजपेई, हिमांशु गुप्ता, अनिल टंडन, कल्पना अग्रवाल, इंदर मध्याह्न, पंकज रस्तोगी, मीना मध्याह्न, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप बीर, रीता बीर, रीना जायसवाल, अंजना शुक्ला, अनूप सिंह और विशाल खरे सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा रीजन चेयरपर्सन रोहित जायसवाल, रोहित गुप्ता, नीरज मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा, संजय चड्ढा, धीरेंद्र शंकर मिश्रा, माला मिश्रा और नितिन यशार्थ समेत कई पूर्व मंडलाध्यक्ष, रीजन एवं जोन पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति गीत गाए और देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों को सलाम करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में देशसेवा, समर्पण और जवानों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन मेयर अजय अवस्थी और जगमोहन अग्रवाल ने किया। अंत में लालू मित्तल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular