Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में Gen-Z कैंपस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया:भाजपा नेता ने युवाओं...

बस्ती में Gen-Z कैंपस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया:भाजपा नेता ने युवाओं से संवाद किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में Gen-Z कैंपस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक स्थित कुसुम सिंह कामेश सिंह महाविद्यालय, इटबहरा में भाजपा नेता वरुण पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने देश के वर्तमान परिदृश्य, विकसित भारत-2047 के विजन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। अपने संबोधन में वरुण पाण्डेय ने कहा कि भारत विकास के नए दौर से गुजर रहा है, जिसका आधार देश की युवा शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पाण्डेय ने जोर दिया कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक युवा जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अमृत वर्मा ‘डब्लू’, महाविद्यालय के संरक्षक कामेश सिंह, प्रबंधक संदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. अजय दूबे और डी.के. महाजन उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments