श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र स्थित बाबा झारखंडी नाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामपुर पैडा गांव के पास स्थित इस मंदिर में सुबह से ही दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा झारखंडी नाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। कई भक्त कांवड़ लेकर भी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया।
सावन के पहले सोमवार झारखंडी नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:गिलौला में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












