चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, यह घटना 30 जुलाई की शाम करीब पांच बजे हुई। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बरवा कला गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का वादा कर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने तीन दिन बाद युवती को सिसवा क्षेत्र के गेरमा नहर पुल के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के एक रिश्तेदार ने युवती को सकुशल घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित ने चौक थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी सूर्यभान चौहान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में युवती को शादी का झांसा देकर भगाया:तीन दिन बाद नहर पुल पर छोड़कर आरोपी फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












