Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के अहिरौलिया में 15 दिन में 4 बार जला:ग्रामीण अंधेरे में,...

बस्ती के अहिरौलिया में 15 दिन में 4 बार जला:ग्रामीण अंधेरे में, सिंचाई प्रभावित; विभाग पर लापरवाही का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पोखरा के राजस्व गांव अहिरौलिया में विद्युत विभाग की लचर कार्यशैली से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। गांव में लगा 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों में चार बार जल चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी गोविंद पाठक ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगते ही वह एक रात भी नहीं चल पाता और तुरंत जल जाता है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीण मनोज पाठक ने भी इसी तरह की शिकायत दोहराते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगने में चार से पांच दिन का समय लग जाता है, तब तक गांव में बिजली आपूर्ति ठप रहती है। ग्रामीण सुरेश पाठक ने बताया कि बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों जिले में सांप काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में बिजली न होने से यह समस्या और गंभीर रूप ले रही है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में कम बारिश के कारण किसान सिंचाई के लिए काफी हद तक मोटर पर निर्भर हैं। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कम बारिश से फसलें सूख रही हैं, तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की खराब व्यवस्था सिंचाई में बाधा बन रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गांव में लगाए जा रहे ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। उन्होंने बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मर की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें बिजली संकट से राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments