Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के बाले पुरवा में कच्ची सड़क पर जलजमाव:बारिश से आवागमन बाधित,...

श्रावस्ती के बाले पुरवा में कच्ची सड़क पर जलजमाव:बारिश से आवागमन बाधित, ग्रामीणों को भारी परेशानी


श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत तुरहनी बलराम ग्राम सभा के बाले पुरवा में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की कच्ची सड़क पर थोड़ी सी भी बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़मय हो जाता है। यह सड़क बाले पुरवा ग्राम सभा के भीतर स्थित है और थाना सोनवा क्षेत्र में आती है। सड़क कच्ची होने के कारण बारिश का पानी आसानी से नहीं निकल पाता, जिससे जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों से निकलते ही उनके पैर कीचड़ में धंस जाते हैं, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों के लिए भी बाहर निकलने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों राम कुमार, हरीश, अवधेश और दुर्गेश ने बताया कि इस समस्या के कारण उन्हें आवागमन में बहुत कठिनाई होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments