Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली सीमा पर 11 किमी ट्रकों की कतार:ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए...

सोनौली सीमा पर 11 किमी ट्रकों की कतार:ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल तैनात


महाराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर करीब 11 किलोमीटर तक मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। इस स्थिति को देखते हुए सोनौली और नौतनवा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और लाइन तोड़कर आगे बढ़ने वाले वाहनों को रोकने के लिए कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। महुअवा मोड़, कुंसेरवा बाईपास, पहुंनी पेट्रोल पंप, एसएसबी रोड और बनैलिया मंदिर पर दो-दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। रूट व्यवस्था के लिए पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोनौली थाना क्षेत्र में महुआ चौराहा, बुद्ध चौक, कोतवाली तिराहा और न्यू बाबा लॉज के पास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के बनेलिया मंदिर चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। कुल आठ पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि ट्रकों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार वाहनों की निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोनौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है। अब लाइन तोड़कर आगे निकलने की कोशिश करने वाले वाहन चालकों पर रोक लग गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 75 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है, जिनसे कुल 1,70,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments