सिसवा विकास खंड के बीआरसी परिसर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) शिक्षक प्रशिक्षण के पहले बैच का गुरुवार को चौथा दिन था। इस पांच दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण में विकास खंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के सौ से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों को 50-50 के दो समूहों में बांटा गया है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भाषा शिक्षण के लिए ‘सारंगी’ और ‘वीणा’ तथा गणित शिक्षण के लिए ‘गणित मेला’ पुस्तकों के प्रभावी उपयोग की गतिविधि-आधारित तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बाल वाटिका और प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के लिए खेल-आधारित, रोचक एवं सहज शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बेहतर सीखने का माहौल तैयार करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसमें सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू कर बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत किया जाए। उन्होंने आयोजकों को प्रशिक्षण से संबंधित सभी आवश्यक शिक्षण सामग्री समय पर उपलब्ध कराने और गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक अश्वनी दूबे, एआरपी सूरज यादव, देवेंद्र पटेल, अंबुज मिश्रा, अरविंद जायसवाल, विद्यासागर प्रजापति सहित समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में FLN शिक्षक प्रशिक्षण चौथे दिन भी जारी:सौ से अधिक शिक्षक सीख रहे नवाचारी शिक्षण तकनीकें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












