मिठौरा विकासखंड की दरहटा ग्रामसभा के लालपुर टोला में नाली के पानी की निकासी व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों का निर्माण तो किया गया है, लेकिन उनके पानी की उचित निकासी का प्रबंध नहीं है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे आवागमन बाधित होता है और आसपास गंदगी फैल जाती है। ग्रामीण रामकेश गोबरी, ध्रुप गुप्त और देवा ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। उनके अनुसार, सफाई कर्मचारी समय पर गांव नहीं पहुंचते, जिससे नालियां जाम हो जाती हैं। बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाली की स्थायी निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके। इस संबंध में एडीओ पंचायत कौशल किशोर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई के निर्देश दिए हैं और आवश्यकतानुसार निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लालपुर टोला में नाली का पानी सड़क पर बहता:निकासी न होने से आवागमन बाधित, गंदगी से ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












