Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रील बनाने के दौरान टक्कर में UPSSF जवान की मौत:श्रावस्ती एयरपोर्ट पर...

रील बनाने के दौरान टक्कर में UPSSF जवान की मौत:श्रावस्ती एयरपोर्ट पर हादसा, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


श्रावस्ती एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के जवान चंदन कुमार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव एकडल्ला में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को हुए इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक बाइक से रील बना रहे थे, इसी दौरान उनकी लापरवाही से हुई टक्कर में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंदन कुमार वर्ष 2019 बैच के UPSSF आरक्षी थे और पिछले करीब दो वर्षों से श्रावस्ती एयरपोर्ट पर तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान कुछ युवक कथित तौर पर मोटरसाइकिल से रील बना रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की चंदन कुमार की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई पोस्टमार्टम के बाद कंपनी कमांडर राजेंद्र कुमार और UPSSF के जवान वज्र वाहन से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव एकडल्ला लेकर पहुंचे। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक जुटे। UPSSF के जवानों ने दिवंगत आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद बंदीपुर स्थित तमसा नदी के जगरदेव बाबा घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन बहनों के इकलौते भाई थे चंदन चंदन कुमार अपने परिवार में तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पत्नी और तीन वर्ष की एक बेटी है। जवान की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज मृतक जवान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे में शामिल बाइक सवारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments