Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट का आरोप:महाराजगंज में पुलिस ने मामला...

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट का आरोप:महाराजगंज में पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमन्ता टोला परतावल बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामू जयसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामू जयसवाल पुत्र केदार जयसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 3 अगस्त 2026 को शाम करीब 7 बजे हुई। वह अपने पिता के दोस्त आत्मा चौहान से मिलकर ग्राम लखिमा स्थित उनके घर से वापस आ रहा था। आरोप है कि उसके घर के पास बांस की कोठी के पास, लखिमा निवासी देवा चौहान ने पुरानी रंजिश के चलते उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में रामू को काफी चोटें आई हैं। रामू के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। देवा चौहान उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रामू जायसवाल की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments